BA Semester-5 Paper-2B Econimics - International Economics - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2B अर्थशास्त्र - अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2B अर्थशास्त्र - अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2B अर्थशास्त्र - अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :224
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2775
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2B अर्थशास्त्र - अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- क्या आनुभाविक जाँच से तुलनात्मक लागत सिद्धान्त की सत्यता स्थापित की गयी है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर -

प्रतिष्ठित तुलनात्मक लागत सिद्धान्त की आनुभाविक जाँच विभिन्न अर्थशास्त्रियों द्वारा प्रस्तुत की गयी है जिनमें से प्रमुख इस प्रकार हैं-

1. पहली अनुभाविक जाँच (जी. डी. ए. मेकडगाल ) - प्रो. जी. डी. ए. मेकडगाल ने प्रतिष्ठित तुलनात्मक लागत सिद्धान्त की आनुभाविक एवं सांख्यिक जाँच की। इस जाँच में उन्होंने इस तथ्य को मान्यता दी कि कोई देश उन्हीं वस्तुओं का निर्यात करता है जिनमें अन्य देशों की तुलना में उसकी उत्पादन प्रति इकाई आगत सापेक्षिक रूप से अधिक रहती है। मेकडंगाल ने निम्न तथ्यों में सम्बन्ध स्थापित किया है। इस सिद्धान्त की जाँच करने के उद्देश्य से मेकडगाल ने अमेरिका तथा ब्रिटेन द्वारा किये गये जाने वाले निर्यातों का अध्ययन किया। उनके अनुसार दो तथ्यों के सम्बन्ध इस प्रकार हैं

(a) ब्रिटेन तथा अमेरिका की विभिन्न वस्तुओं के निर्यात का अनुपात।
(b) उक्त वस्तुओं के लिए दोनों देशों में श्रम उत्पादकता का अनुपात।

चूँकि ये दोनों देश एक-दूसरे को अधिक मात्रा में निर्यात नहीं करते इसलिए यह जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है कि विभिन्न उत्पादनों के लिए, उत्पादकता विभिन्नता के आधार पर विश्व बाजार में दोनों देशों का सापेक्षिक अंश क्या है, प्रो. मेकडगाल ने बताया कि इस सिद्धान्त की जाँच दो से अधिक देशों के लिए भी की जा सकती है।

जाँच का आधार - सन् 1937 में प्रो. मेकडंगाल ने तुलनात्मक लागत सिद्धान्त की जाँच की। उन्होंने अमेरिका तथा ब्रिटेन में औसत मजदूरी के स्तर को आधार मानते हुए स्पष्ट किया कि 1937 में अमेरिका के निर्माण उद्योग में औसत मजदूरी का स्तर, ब्रिटेन में औसत मजदूरी के स्तर की अपेक्षा दो गुना था। इस आधार पर वे इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि वे वस्तुएँ जिनका उत्पादकता अनुपात दो से अधिक अथवा दो से कम हैं, उनके निर्यातों के अनुपात में भी अन्तर होना चाहिए। इसका परिणाम यह होगा कि दोनों देशों के मजदूरी स्तर की भिन्नता निष्प्रभावित हो जायेगी तथा दोनों देशों के मध्य विश्व बाजार में प्रतियोगिता होने लगेगी। यदि पूरी विश्व अर्थव्यवस्था में पूर्ण प्रतियोगिता की स्थिति है तो मेकडगाल के अनुसार, समान उत्पादनों के लिए ब्रिटेन की तुलना में अमेरिका के निर्यातों का अनुपात या तो शून्य होगा या फिर अनन्त होगा। इसकी निर्भरता इस बात पर होंगी कि अमेरिका की मजदूरी के ढाँचे पर वहाँ की उत्पादकता के स्तर का प्रभाव किस प्रकार पड़ेगा? किन्तु वास्तव में पूर्ण प्रतियोगिता की स्थिति नहीं पायी जाती है। अतः निर्यातों में पाये जाने वाले अन्तर का कारण अपूर्ण प्रतियोगिता परिवहन लागत तथा उत्पादन विभेद का होना है।

प्रो. मेकडगाल ने यह भी स्पष्ट किया कि जब अमरीका में उत्पादकता का स्तर कुछ उत्पादनों में उच्च मजदूरी स्तर के बराबर हो जाता है तो औसत रूप से अमरीका के निर्यात समान वस्तुओं के लिए ब्रिटेन के निर्यातों के समान नहीं होते अर्थात् मजदूरी का स्तर दो गुना बढ़ा देने के बाद भी निर्यात का स्तर दो गुना नहीं बढ़ता बल्कि मात्र 40 प्रतिशत की वृद्धि ही होती है। प्रो. मेकडगाल ने बताया कि इसका मुख्य कारण है साम्राज्य अधिनियम तथा व्यापारिक क्षेत्र में ब्रिटेन का नेतृत्व। इस सिद्धान्त से यह निष्कर्ष निकलता है कि लागत और निर्यात के अनुपातों में समानता होना आवश्यक नहीं है किन्तु यह बात सिद्ध होती है कि किसी देश को उस वस्तु के उत्पादन और निर्यात में अधिक लाभ होगा, जिस वस्तु के उत्पादन और निर्यात में अधिक लाभ होगा, जिस वस्तु के उत्पादन में दूसरे देश की अपेक्षा सबसे अधिक तुलनात्मक लाभ प्राप्त होता है। इस सम्बन्ध में प्रो. ग्राहम की आलोचना करते हुए प्रो. मेकडगाल ने बताया कि प्रो. ग्राहम ने अपने मॉडल में यह स्पष्ट नहीं किया है कि लागतें समान होने पर निर्यात की मात्रा और लागतों में क्या सम्बन्ध होता है।

यदि हम टाजिंग द्वारा प्रस्तुत अप्रतियोगी समूहों पर दृष्टि डालें तो ज्ञात होता है कि विभिन्न उद्योगों में मजदूरी स्तर में पायी जाने वाली भिन्नता के आधार पर दोनों देशों में निर्यातों के अनुपात में होने वाली भिन्नता का अनुमान लगाया जा सकता है, किन्तु मेकडगाल द्वारा, मजदूरी स्तर की भिन्नता का अध्ययन किये बिना, निकाले गये निष्कर्ष तुलनात्मक लागत सिद्धान्त की पुष्टि करते हैं। उन्होंने अमेरिका तथा ब्रिटेन के प्रत्येक उद्योग के लिए निर्यात अनुपातों तथा सापेक्षिक मजदूरी के अनुपातों में निकट सम्बन्ध स्थापित किया है।

2. दूसरी आनुभाविक जाँच- (फोर्शीमर) प्रो. फोर्शीमर द्वारा तुलनात्मक लागत सिद्धान्त की दूसरी जाँच प्रस्तुत की गयी। इस जाँच में प्रो. फोर्शीमर ने विभिन्न उद्योगों में मजदूरी की भिन्नता के प्रभाव को विदेशी व्यापार की संरचना पर स्पष्ट किया। आपके द्वारा प्रस्तुत सापेक्षिक मजदूरी भिन्नता मॉडल इस प्रकार है -

मान लीजिए कि हम किसी विशेष उत्पादन को निम्नलिखित रूपों में व्यक्त करते हैं -
T = प्रति इकाई उत्पादन कुल मौद्रिक लागत
R = प्रति इकाई उत्पादन में लगे व्यक्ति घंटे
P = कुल औसत इकाई लागत और मजदूरी लागत प्रति इकाई उत्पादन का अनुपात
W = प्रति इकाई प्रति घंटे मौद्रिक लागत

यदि हम दो देश A और B मान लें तो अंग्रेजी के बड़े अक्षर A देश के लिए हैं तथा छोटे अक्षर B देश के लिए हैं। रेखांकित अक्षर दूसरी वस्तु के प्रतीक हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि T = WRP • अतः इस आधार पर कहा जा सकता है कि A देश का लाभ प्रथम वस्तु में है जब -

2775_31


प्रो. फोर्शीमर, ने बताया कि प्रति व्यक्ति प्रति घंटे मौद्रिक लागत सापेक्षिक मजदूरी में अन्तर के द्वारा निर्धारित होती है। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री विभिन्न देशों में व्याप्त प्राकृतिक विभिन्नताओं को ही, सापेक्षिक उत्पादकता में भिन्नता का आधार मानते थे। प्रतिष्ठित उदाहरण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया कि निर्माण उद्योग में उत्पादकता को प्रभावित करने में गैर-श्रम साधन बहुत ही कम व महत्वपूर्ण होते हैं अतः इस बात की सम्भावनाएँ अधिक होती है कि मौद्रिक मजदूरी के अन्तरों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे। मजदूरों की कार्यक्षमता उनकी मजदूरी की विभिन्नता में निहित होती है जबकि पूँजी की परिवर्तनशील क्षमता का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

व्यापारिक ढांचे पर मजदूरी की सापेक्षिक भिन्नता का प्रभाव पड़ने पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि औसत रूप में एक देश के निर्यात उद्योग में मजदूरी की दर घरेलू एवं आयात प्रतियोगी उद्योगों में सापेक्षिक रूप से कम होगी। किसी उद्योग का तुलनात्मक लाभ कम होते हुये भी निर्यातक हो सकता है. यदि उनकी मजदूरी लागत औसत से कम है। प्राचीन प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों का मानना था कि दीर्घकालीन मजदूरी दर पर निर्यात उद्योगों में मजदूरी के स्तर का प्रभाव पड़ता है। यह सिद्धान्त उस समय अधिक प्रभावशील होता है जब व्यापार सन्तुलन की ओर अग्रसर हो रहा हो अथवा किसी देश की व्यापार शर्तों में सुधार हो रहा हो।

3. तीसरी अनुभाविक जाँच - (प्रो. क्रेविस ) प्रो. क्रेविस ने अपनी पुस्तक 'Wages and Foreign Trade' में तुलनात्मक लागत सिद्धान्त की तीसरी जाँच की व्याख्या की है। उन्होंने अमेरिका में उद्योगों के मजदूरी के स्तर का अध्ययन किया और स्पष्ट किया कि निर्यात उद्योग सापेक्षिक रूप से अधिक मजदूरी देंगे। वे मजदूरी की भिन्नता को तुलनात्मक लागत के आधार पर नहीं मानते बल्कि गतिशील स्थितियों में भौतिक श्रम की इकाइयों को तुलनात्मक लागत के आधार पर नहीं मानते बल्कि गतिशील स्थितियों में भौतिक श्रम की इकाइयों को तुलनात्मक लाभ का सफल आधार स्वीकार करते हैं। इस बात का समर्थन करने के लिए उन्होंने निम्नलिखित दो कारण प्रस्तुत किये हैं

प्रथम कारण - प्रथम कारण के अन्तर्गत उन्होंने बताया कि जापान तथा अमेरिका के आंकड़ों को देखने से स्पष्ट होता है कि श्रमिकों के प्रति घंटे पारिश्रमिक की दृष्टि से विभिन्न देशों में उद्योग की श्रेणियाँ लगभग समान हैं। इससे टाजिंग की इस धारणा को बल मिलता है कि प्रायः सभी औद्योगिक देशों में समूहों का ढाँचा लगभग समान रहता है। अतः विभिन्न उद्योगों में दी जाने वाली मजदूरी की भिन्नता तुलनात्मक लाभ को बहुत कम प्रभावित करती है।

दूसरा कारण - दूसरे कारण के अन्तर्गत क्रेविस का विचार है कि श्रम बाजार में प्रतियोगिता होने के कारण प्रत्येक देश का मजदूरी स्तर उस देश के मजदूरी के राष्ट्रीय स्तर के बराबर हो जाता है जो उत्पादकता पर आधारित होता है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि विभिन्न देशों में उत्पादकता के अनुपात में विभिन्नता क्यों होती है।

निष्कर्ष - इस प्रकार प्रो. मेकडगाल तथा प्रो. क्रेविस की व्याख्या द्वारा प्राप्त निष्कर्ष से यह बात सिद्ध होती है कि तुलनात्मक लाभ को निर्धारित करने में श्रमिकों की सापेक्षिक उत्पादकता का महत्वपूर्ण स्थान होता है।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र से आप क्या समझते हैं? इसकी विषय-सामग्री एवं क्षेत्र का वर्णन कीजिए।
  2. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र की विषय-सामग्री एवं क्षेत्र का वर्णन कीजिए।
  3. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र का अर्थ व परिभाषा दीजिए तथा इसके विषय क्षेत्र व विषय-सामग्री का वर्णन कीजिए।
  4. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र के अध्ययन की आवश्यकता क्यों पड़ी?
  5. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र का क्या अर्थ है?
  6. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के कारण कौन-कौन सी प्रमुख आर्थिक समस्याएँ उत्पन्न हो गई हैं?
  7. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से आप क्या समझते हैं? साथ ही यह भी स्पष्ट कीजिए कि अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार ने किन आर्थिक समस्याओं को जन्म दिया है?
  8. प्रश्न- 'अन्तरक्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का आर्थिक आधार श्रम विभाजन एवं विशिष्टीकरण है।' स्पष्ट कीजिए।
  9. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के प्रभाव बताइये।
  10. प्रश्न- अन्तक्षेत्रीय व्यापार की प्रमुख विशेषताएँ कौन-सी हैं? अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार किस प्रकार अन्तर्क्षेत्रीय व्यापार से भिन्न है?
  11. प्रश्न- अन्तर्क्षेत्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में अन्तर बताइये।
  12. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का क्या अर्थ है? अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का क्या महत्व है?
  13. प्रश्न- विदेश व्यापार से क्या लाभ होते हैं?
  14. प्रश्न- विदेशी व्यापार से क्या-क्या हानि होती है?
  15. प्रश्न- आन्तरिक व्यापार व विदेशी व्यापार में क्या अन्तर है?
  16. प्रश्न- अन्तक्षेत्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में क्या समानताएँ है?
  17. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार पर वणिकवादी विचारधारा का विश्लेषण कीजिए।
  18. प्रश्न- एडम स्मिथ के निरपेक्ष लाभ के सिद्धान्त का विश्लेषण कीजिए।
  19. प्रश्न- रिकार्डो का तुलनात्मक लागत सिद्धान्त की विस्तृत विवेचना कीजिए।
  20. प्रश्न- एडम स्मिथ के लागतों के निरपेक्ष लाभ सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए।
  21. प्रश्न- क्या अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए पृथक सिद्धान्त की आवश्यकता है?
  22. प्रश्न- एडम स्मिथ के स्वतन्त्र व्यापार सिद्धान्त का प्रतिपादन कीजिए।
  23. प्रश्न- उन कारणों को स्पष्ट कीजिए जिससे तुलनात्मक लागत सिद्धान्त विकासशील देशों या अर्द्ध विकसित देशों में लागू नहीं होता है?
  24. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के तुलनात्मक लाभ के सिद्धान्त की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए कीजिए।
  25. प्रश्न- तुलनात्मक लागत लाभ सिद्धान्त की मान्यतायें बताइये।
  26. प्रश्न- लागतों में अन्तर के प्रकार बताइये।
  27. प्रश्न- तुलनात्मक लागत लाभ सिद्धान्त का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
  28. प्रश्न- तुलनात्मक लागत सिद्धान्त अर्द्ध-विकसित देशों में लागू क्यों नहीं होता?
  29. प्रश्न- क्या आनुभाविक जाँच से तुलनात्मक लागत सिद्धान्त की सत्यता स्थापित की गयी है? स्पष्ट कीजिए।
  30. प्रश्न- मिल द्वारा प्रतिपादित अन्तर्राष्ट्रीय मूल्यों के सिद्धान्त का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
  31. प्रश्न- व्यापार की शर्तों से क्या आशय है? व्यापार की शर्तों के प्रकार को समझाइये
  32. प्रश्न- व्यापार की शर्तों के प्रकार की व्याख्या कीजिए।
  33. प्रश्न- व्यापार की शर्तों को प्रभावित करने वाले घटकों की विवेचना कीजिए।
  34. प्रश्न- अर्द्धविकसित देशों की व्यापार की शर्तों के प्रतिकूल रहने के क्या कारण है? इनके सुधार हेतु सुझाव भी दीजिए।
  35. प्रश्न- अर्द्ध-विकसित देशों में व्यापार की शर्तों में सुधार हेतु सुझाव दीजिए।
  36. प्रश्न- "व्यापार की शर्तें एवं आर्थिक विकास आपस में एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं।" व्याख्या कीजिए।
  37. प्रश्न- व्यापार की शर्तें आर्थिक विकास को किस प्रकार प्रभावित करती हैं?
  38. प्रश्न- संरक्षण के लिए शिशु उद्योग तर्क का परीक्षण कीजिए।
  39. प्रश्न- व्यापार की शर्तों का महत्व समझाइये ।
  40. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के अवसर लागत सिद्धान्त की आलोचनात्मक समीक्षा व्याख्या कीजिए।
  41. प्रश्न- अवसर लागत का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
  42. प्रश्न- अवसर लागत सिद्धान्त की मान्यताएँ बताइये।
  43. प्रश्न- स्थिर अवसर लागत के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को समझाइये।
  44. प्रश्न- स्थिर लागत की दशा में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार कब लाभप्रद होता है?
  45. प्रश्न- बढ़ती अवसर लागत की दशा में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को समझाइये।
  46. प्रश्न- घटती अवसर लागत की दशा में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को समझाइये।
  47. प्रश्न- अवसर सिद्धान्त किन मायनों में परम्परागत तुलनात्मक लागत सिद्धान्त से श्रेष्ठ है?
  48. प्रश्न- अवसर लागत सिद्धान्त का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
  49. प्रश्न- वास्तविक लागत सिद्धान्त एवं अवसर लागत सिद्धान्त का तुलनात्मक विवेचन कीजिए।
  50. प्रश्न- स्वतन्त्र व्यापार की अवधारणा का विश्लेषण कीजिए।
  51. प्रश्न- स्वतन्त्र व्यापार के पक्ष में तर्क प्रस्तुत कीजिए।
  52. प्रश्न- स्वतन्त्र एवं संरक्षण व्यापार में अन्तर लिखिये। स्वतंत्र व्यापार के गुण व दोष बताइये।
  53. प्रश्न- व्यापार संरक्षण नीति किसे कहते हैं? संरक्षण व्यापार से लाभ व हानियाँ बताइए।
  54. प्रश्न- अल्पविकसित या विकासशील या गरीब देशों में संरक्षण व्यापार की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।
  55. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारिक ब्लॉक से क्या आशय है? इसके विकास का सिद्धान्त उद्देश्य तथा प्रकारों को समझाइये।
  56. प्रश्न- व्यापारिक ब्लॉक की उत्पत्ति का सिद्धान्त समझाइए।
  57. प्रश्न- वैश्विक व्यापारिक ब्लॉकों के उद्देश्य तथा प्रकार बताइए।
  58. प्रश्न- वैश्विक व्यापारिक ब्लॉकों के लाभ व दोष समझाइए।
  59. प्रश्न- वैश्विक व्यापारिक ब्लॉकों के दोष / कमियाँ बताइए।
  60. प्रश्न- सीमा संघ के स्थैतिक तथा प्रावैगिक प्रभावों का वर्णन कीजिए।
  61. प्रश्न- सीमा संघ के प्रावैगिक प्रभाव कौन-कौन से होते हैं?
  62. प्रश्न- एसियान क्षेत्रों की प्रगति पर टिप्पणी लिखिए।
  63. प्रश्न- ब्रिक्स (BRICS) से आप क्या समझते हैं?
  64. प्रश्न- भारत, ब्राजील व दक्षिण अफ्रीका संवाद मंच (IBSA) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  65. प्रश्न- दक्षिण एशियाई अधिमान व्यापार ठहराव का क्या है? इसका औचित्य व प्रगति बताइये।
  66. प्रश्न- एशियाई क्षेत्र में सीमा शुल्क संघ बनाने में क्या समस्याएँ हैं?
  67. प्रश्न- भुगतान सन्तुलन से क्या आशय है? भुगतान सन्तुलन के विभिन्न भागों का वर्णन कीजिए।
  68. प्रश्न- भुगतान सन्तुलन के विभिन्न भागों का वर्णन कीजिए।
  69. प्रश्न- पूँजी खाता परिवर्तनशीलता क्या है? इसको लागू करने की पूर्व शर्तें क्या हैं?
  70. प्रश्न- "भुगतान सन्तुलन सदैव सन्तुलन में रहता है।' विवेचना कीजिए।
  71. प्रश्न- भुगतान संतुलन के समायोजन तन्त्र का वर्णन कीजिए।
  72. प्रश्न- भुगतान असन्तुलन के क्या परिणाम होते हैं?
  73. प्रश्न- भुगतान असन्तुलन के कारणों को समझाइये।
  74. प्रश्न- मार्शल-लर्नर शर्त (Marshall - Lerner Condition) का वर्णन कीजिए।
  75. प्रश्न- भुगतान सन्तुलन व व्यापार सन्तुलन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  76. प्रश्न- तुलनात्मक लागत का हैक्सचर-ओहलिन सिद्धान्त का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
  77. प्रश्न- हेक्सचर-ओहलिन सिद्धान्त की मान्यताओं को स्पष्ट कीजिए।
  78. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के परम्परावादी सिद्धान्त व हेक्सचर ओहलिन सिद्धान्त की तुलना कीजिए।
  79. प्रश्न- हेक्सचर-ओहलिन के सिद्धान्त का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
  80. प्रश्न- तकनीकी अन्तराल सिद्धान्त (Technological Gap Model ) का विश्लेषण कीजिए।
  81. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लाभों को बताइये तथा यह बताइये कि इनकी माप किस प्रकार की जाती है?
  82. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की हानियों को बताइये।
  83. प्रश्न- लियोनतीफ का विरोधाभास क्या है? बताइये।
  84. प्रश्न- रिब्जन्सकी प्रमेय की व्याख्या कीजिए।
  85. प्रश्न- निर्धनताकारी विकास को समझाइए।
  86. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का पाल कुग्रमैन सिद्धान्त का वर्णन कीजिए।
  87. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना तथा उद्देश्य बताइये।
  88. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के उद्देश्य बताइये।
  89. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के कार्यों की विवेचना कीजिए।
  90. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख उपलब्धियों तथा असफलताओं का वर्णन कीजिए।
  91. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक की कार्यप्रणाली की आलोचनात्मक समीक्षा कीजिए।
  92. प्रश्न- विश्व बैंक के कार्यों की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए।
  93. प्रश्न- विश्व बैंक के उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।
  94. प्रश्न- विश्व बैंक की सफलतायें या प्रगति बताइये।
  95. प्रश्न- विश्व बैंक की असफलतायें बताइये।
  96. प्रश्न- एशियन विकास बैंक की कार्यप्रणाली समझाइये ।
  97. प्रश्न- एशियाई विकास बैंक के मुख्य उद्देश्य बताइये।
  98. प्रश्न- एशियाई विकास बैंक की सदस्यता पूँजी व प्रबन्ध को बताइये।
  99. प्रश्न- "विश्व बैंक की स्थापना अर्द्धविकसित देशों के लिये वरदान है।' स्पष्ट कीजिए।
  100. प्रश्न- विश्व बैंक पर टिप्पणी लिखिए।
  101. प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  102. प्रश्न- भारत तथा विश्व बैंक पर टिप्पणी लिखिए।
  103. प्रश्न- 'तटकर एवं व्यापार समझौते' (गैट) पर एक लेख लिखिए।
  104. प्रश्न- व्यापार एवं प्रशुल्क पर हुए सामान्य समझौते (GATT) के प्रमुख उद्देश्य कौन-कौन से हैं?
  105. प्रश्न- गैट के मौलिक सिद्धान्त क्या थे?
  106. प्रश्न- गैट के प्रमुख कार्य बताइये।
  107. प्रश्न- विश्व व्यापार संगठन क्या है? इसके प्रमुख उद्देश्यों को बताइये।
  108. प्रश्न- विश्व व्यापार संगठन के उद्देश्य बताइये।
  109. प्रश्न- भारत को विश्व व्यापार संगठन से होने वाले सम्भावित लाभों एवं हानियों का विवेचन कीजिए।
  110. प्रश्न- भारत को विश्व व्यापार संगठन से होने वाली सम्भावित हानियों को बताइए।
  111. प्रश्न- अन्य विकासशील देशों के संदर्भ में भारत की स्थिति बताइये।
  112. प्रश्न- विकासशील देशों के दृष्टिकोण से विश्व व्यापार संगठन समझौते की व्याख्या कीजिए।
  113. प्रश्न- भारत को अंकटाड से होने वाले लाभों की व्याख्या कीजिए।
  114. प्रश्न- भारतीय अर्थव्यवस्था पर भूमण्डलीकरण के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों को इंगित कीजिए।
  115. प्रश्न- प्रत्यक्ष विदेशी निवेश से आप क्या समझते हैं? प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के सन्दर्भ में सरकार द्वारा बनाए गए नीतियों का उल्लेख कीजिए?
  116. प्रश्न- गैट तथा अर्द्ध-विकसित राष्ट्रों पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  117. प्रश्न- विश्व व्यापार संगठन के समझौते बताइये।
  118. प्रश्न- विश्व व्यापार संगठन का संगठनात्मक ढाँचा प्रस्तुत कीजिए।
  119. प्रश्न- बौद्धिक सम्पदा अधिकार से आप क्या समझते हैं?
  120. प्रश्न- "विश्व व्यापार संगठन गैट (GATT) की तुलना में कहीं अधिक विस्तृत एवं व्यापक वैधानिक अधिकार वाला संगठन है।' विवेचना कीजिए।
  121. प्रश्न- व्यापार से सम्बन्धित बौद्धिक सम्पदा अधिकार (ट्रिप्स) पर टिप्पणी लिखिए।
  122. प्रश्न- व्यापार से सम्बन्धित उपाय (ट्रिप्स) पर टिप्पणी लिखिए।
  123. प्रश्न- बहुपक्षीय व्यापार से आप क्या समझते हैं? विश्व व्यापार संगठन ने इस सम्बन्ध में क्या भूमिका निभायी है?
  124. प्रश्न- 'बहुपक्षीय मुद्दे तथा विश्व व्यापार संगठन' को स्पष्ट कीजिए।
  125. प्रश्न- बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की विवेचना कीजिए।
  126. प्रश्न- अंकटाड के उद्देश्य एवं स्वीकृत सिद्धान्तों को बताइये।
  127. प्रश्न- अंकटाड के कार्य बताइये।
  128. प्रश्न- दसवें अंकटाड पर टिप्पणी लिखिए।
  129. प्रश्न- विदेशी व्यापार में विविधता लाने की दृष्टि से अंकटाड की भूमिका पर प्रकाश डालिए।
  130. प्रश्न- उत्तर-दक्षिण व्यापार संवाद क्या है?
  131. प्रश्न- दक्षिण-दक्षिण सहयोग (South-South Coorperation) से आप क्या समझते हैं?
  132. प्रश्न- विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड से आप क्या समझते हैं? यह एफडीआई से कैसे सम्बद्ध है?
  133. प्रश्न- विदेशी पूँजी किसे कहते हैं?
  134. प्रश्न- अभ्यंश से आप क्या समझते हैं? आयात अभ्यंश के विभिन्न प्रकारों को बताइये।
  135. प्रश्न- आयात अभ्यंशों के विभिन्न प्रकार बताइये।
  136. प्रश्न- आयात अभ्यंश के विभिन्न प्रभावों की व्याख्या कीजिए।
  137. प्रश्न- आयांत अभ्यंश के उद्देश्य बताइये।
  138. प्रश्न- अभ्यंश प्रणाली के पक्ष में तर्क दीजिए।
  139. प्रश्न- प्रभावी संरक्षण पर टिप्पणी।
  140. प्रश्न- आयात प्रतिस्थापन से आप क्या समझते हैं?
  141. प्रश्न- आयात प्रतिस्थापन से लाभ बताइये।
  142. प्रश्न- आयाल अभ्यंश एवं प्रशुल्क की तुलना कीजिए।
  143. प्रश्न- राशिपातन के स्वभाव एवं उसके विभिन्न रूपों की विवेचना कीजिए।
  144. प्रश्न- स्वतन्त्र व्यापार से आप क्या समझते हैं? इसके पक्ष में तर्क प्रस्तुत कीजिए।
  145. प्रश्न- विदेशों में कम मूल्य पर बेचने की नीति से आप क्या समझते हैं?
  146. प्रश्न- प्रशुल्क के प्रभावों को स्पष्ट कीजिए।
  147. प्रश्न- गैर-प्रशुल्क बाधाएँ (Non-tariff Barriers) किसे कहते हैं? इनके विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  148. प्रश्न- प्रशुल्क का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
  149. प्रश्न- प्रशुल्क युद्ध से क्या आशय है?
  150. प्रश्न- प्रशुल्क युद्ध को चित्र द्वारा स्पष्ट कीजिए।
  151. प्रश्न- भारत सरकार की प्रशुल्क नीतियाँ।
  152. प्रश्न- "अनुकूलतम प्रशुल्क की धारणा यह बताती है कि प्रशुल्क कितनी मात्रा में लगाये जायें ताकि देश का अधिकतम कल्याण हो।' इस कथन की विवेचना कीजिए।
  153. प्रश्न- अनुकूलतम प्रशुल्क तथा कल्याण निहितार्थ पर टिप्पणी लिखिए।
  154. प्रश्न- विदेशी विनिमय बाजार के कार्यों का विवरण दीजिए।
  155. प्रश्न- विनिमय दर क्या है? विदेशी विनिमय दरों में परिवर्तन लाने वाले विभिन्न घटकों का विवेचन कीजिए।
  156. प्रश्न- विनिमय दर को प्रकाशित करने वाले घटकों की विवेचना कीजिए।
  157. प्रश्न- विदेशी विनिमय दर को प्रभावित करने वाले उन घटकों का वर्णन कीजिए जो विदेशी विनिमय दरों में परिवर्तन लाते हैं।
  158. प्रश्न- मुद्रा की परिवर्तनीयता से आप क्या समझते हैं?
  159. प्रश्न- क्रय शक्ति समता सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए।
  160. प्रश्न- टकसाल दर समता सिद्धान्त से आप क्या समझते हैं?
  161. प्रश्न- विनिमय नियोजन क्या है? भारत में विनिमय नियन्त्रण के क्या उद्देश्य हैं? इस दिशा में भारत सरकार ने हाल के वर्षों में क्या किया है?
  162. प्रश्न- विनिमय नियंत्रण की विधियों का वर्णन कीजिए।
  163. प्रश्न- विनिमय नियन्त्रण की अप्रत्यक्ष विधियों को समझाइये ।
  164. प्रश्न- वैश्विक वित्तीय संकट का विस्तृत वर्णन कीजिए।
  165. प्रश्न- विनिमय नियंत्रण के उद्देश्यों को बताइये।
  166. प्रश्न- परिवर्तनशील विनिमय दरों के पक्ष में तर्क दीजिए।
  167. प्रश्न- परिवर्तनशील विनिमय दर के विपक्ष में तर्क दीजिए।
  168. प्रश्न- अग्रिम विनिमय तथा तैयार सौदों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  169. प्रश्न- हेजिंग (Hedging) से आप क्या समझते हैं?
  170. प्रश्न- अन्तर्पणन क्रियाएँ क्या हैं?
  171. प्रश्न- मुद्रा की परिवर्तनीयता से आप क्या समझते हैं?

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book